तारबहार इंग्लिश मीडियम स्कूल से शिक्षिका का तबादला, हाईकोर्ट ने दिया 60 दिनों में प्रकरण निपटाने आदेश

बिलासपुर। राज्य सरकार ने तारबाहर स्थित एक स्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल में तब्दील करते हुए वहां हिन्दी मीडियम में पदस्थ एक शिक्षिका का तबादला मस्तूरी क्षेत्र के दरीर्घाट में कर दिया गया। इसी को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 60 दिन के भीतर शिक्षा सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन का निराकरण करने और याचिकाकर्ता को अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

राज्य शासन ने शहरी क्षेत्र के चिन्हित हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में तब्दील करने का निर्णय लिया है और इसी के तहत तारबाहर स्थित स्कूल में पदस्थ शिक्षिका मार्टिना यादव का स्थानांतरण आठ दिसंबर 2020 को मस्तूरी क्षेत्र के दरीर्घाट में कर दिया गया है। अपने स्थानांतरण को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया गया कि कि याचिकाकर्ता का तबादला शासन के प्रविधान के विपरीत किया गया है। शासन ने शहर में पदस्थ शिक्षकों को शहर के भीतर ही पदस्थ करने का आदेश दिया है। लेकिन याचिकाकर्ता को 15 से 20 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व में हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अभ्यावेदन प्रस्तुत करने तथा शिक्षा सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी को 60 दिन के भीतर प्रकरण का निराकरण करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *