हाथियों के दल कुचलकर मारा किसान को, चचेरे भाई ने भागकर बचाई जान

बालोद। दलदल्ली क्षेत्र के मंगलतराई के समीप स्थित जंगल में केले की बाड़ी की रखवाली करने दो भाई गए हुए थे कि हाथियों के दल ने अचानक ही हमला बोल दिया जिसमें चचेरा भाई तो जान बचाकर भागने में काययाब हो गया लेकिप छोटे भाई को हाथियों के दल ने कुचलकर मार डाला। हाथियों के इस दल में 22 से 24 झुण्ड शामिल है जिनमें से दो बच्चे भी हैं।

मृतक भगवान सिंह का मंगलतराई के जंगल के पास केले की बाड़ी है और पिछले एक महीने से वह अपने चचेरे भाई के यहां रहता था और केले की देखकर करता था। इसी दौरान कल रात में भगवान सिंह और उसका भाई बाड़ी की ओर गए हुए थे तभी हाथियों के दल ने उन पर हमला बोल दिया जिसमें चचेरा भाई तो किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया लेकिन भगवान सिंह को हाथियों के दल ने घेर लिया और कुचलकर उसे मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची और शव को वहां से निकालने के बाद गांव में मुनादी करा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *