विकास का अनोखा अंदाज, अब ई-रिक्शा में सवार होकर कर रहे लोगों से टीका लगवाने की अपील
रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं और आज एक बार फिर उन्होंने अनोखा अंदाज पेश करते हुए ई-रिक्शा में सवार होकर बुजुर्गों, 18 से 44 वर्ष के युवाओं से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए सड़कों पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने इन लोगों से सवाल भी किए टीकाकरण करवाए या नहीं, नहीं करवाए तो टीकाकरण केंद्र में जाकर जरुर करवाए और जिन्होंने टीकाकरण करवा लिया उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दी।
विकास उपाध्याय आज से खुद आॅटो लेकर वार्ड-भ्रमण पर निकल पड़े। खुद माइक संभाल कर सभी को वैक्सीनेशन करवाने की अपील करते देखे गए। विकास उपाध्याय स्वंय ही ई-रिक्शा आॅटो चलाते और लोगो से भेट कर रहे थे। उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगाने की अपील की और इसके बचाव की सावधानियोंं के बारे में भी समझाया। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल में इससे लड?े देश भर में सभी राज्यों से अच्छा काम किया है। वैक्सीनेशन के मामलों में भी आगे है। छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना से लड़ाई के मामले में एक उदाहरण बन चुका है। वैक्सीन के वेस्टेज के मामले में भी नहीं के बराबर है। इस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार एक आदर्श प्रदेश की तरह इस काल को जनता के अनुरूप बनाये रखने सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में नहीं के बराबर वैक्सीन के वेस्टेज हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन में भी देश में आगे है।
