कांग्रेसजनों ने याद किया चाचा नेहरु को, राजीव भवन में दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन रायपुर में गुरूवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके जीवनी और देशहित में किये गये कार्यो का पुण्य स्मरण करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित व कांग्रेसजन उपस्थित थे और कांग्रेसजनों ने पं. जवाहरलाल नहेरू को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
