खास तरीके से भारत की छवि गढ़ने का चल रहा राजनीतिक खेल: जयशंकर

नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत की मौजूदा सरकार की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्री ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को एक खास छवि में गढ़ने के लिए राजनीतिक प्रयास किया जा रहा है और भारत के बारे में जो मनगढंत राजनीतिक कल्पना की जा रही है उसमें और वास्तविक सरकार में अंतर है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एचआर मैकमास्टर के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि बुधवार को कहा कि महामारी के कारण भारत बहुत तनावपूर्ण समय से गुजर रहा है। जयशंकर हूवर इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित 'भारत: एक रणनीतिक साझेदारी के लिए अवसर और चुनौतियां' के 'बैटलग्राउंड' सत्र में बोल रहे थे।

अमेरिका से ढाई गुना ज्यादा लोगों को मुफ्त भोजन- जयशंकर जयशंकर ने कहा "हम वास्तव में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन दे रहे हैं। पिछले साल हमने कई महीनों तक दिया और इस बार दूसरी लहर के कारण हमने इसे फिर से शुरू किया है। हमने 40 करोड़ लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसा डाला।" विदेश मंत्री ने आगे कहा "यही इस सरकार ने किया है। अगर आप संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी से ढाई गुना अधिक लोगों को भोजन करा रहे हैं और आप अमेरिका की आबादी से अधिक लोगों को धन मुहैया करा रहे हैं। इसमें व्यक्ति का नाम और बैंक खाता जानकर ही ये किया जा रहा है। हम और कुछ नहीं पूछ रहे हैं। ऐसे में भेदभाव का कोई मापदंड नहीं है।"

 इसलिए मुझे लगता है कि जब आप वास्तव में शासन के फैसलों को देखते हैं तो आप पाते हैं कि गढ़ी हुई राजनीतिक छवि और वास्तव में वहां (भारत) के रिकॉर्ड में अंतर है।  आप इससे सहमत हो सकते हैं या असहमत हो सकते हैं लेकिन मैं निश्चित रूप से इसे हमारी वर्तमान सरकार को एक खास तरीके से चित्रित करने के राजनीतिक प्रयास के हिस्से के रूप में देखूंगा।" वैक्सीन, भारत प्रशांत क्षेत्र जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत के लिए वाशिंगटन पहुंचे एस जयशंकर भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि "हम भारतीय अपने लोकतंत्र को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। भारत एक बहुलतावादी समाज है।" 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *