15 जून तक पश्चिम बंगाल में बढ़ा लॉकडाउन, पंजाब में 10 जून तक लागू रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्‍ली
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल और पंजाब सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि पंजाब में कोविड पॉजिटिव मामालों गिरावट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ छूट भीह दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यव्यापी प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये आदेश जारी किया है।
वहीं पंजाब सरकार ने प्रदेश में लागू प्रतिबंधों को 10 जून तक बढ़ाने का ऐलान किया है लेकिन सकारात्मक और सक्रिय मामलों में गिरावट आने के बाद निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया गया। ये जानकारी पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *