कुछ ऐसी चीजें जिसके साथ करना चाहिए आम का सेवन

 

शायद ही कोई होगा जिसको आम  खाना पसंद न हो. आम एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग किस्म  और स्वाद में बाज़ार में मौजूद है. इसका केवल टेस्ट ही बेहतरीन नहीं होता है बल्कि इसको खाने से शरीर को कई तरह के फायदे  भी मिलते हैं. इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, मैग्निशयम, फास्फोरस, फाइबर, पोटैशियम, ज़िंक और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व सेहत को दुरुस्त रखने में खास भूमिका निभाते हैं. लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिसके साथ आम का सेवन करने से, या आम खाने से पहले और बाद में उन चीजों का सेवन करने से, ये शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

करेला
करेला खाते समय या करेला खाने के पहले और बाद में आम का सेवन करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में एलर्जी या रिएक्शन होने की  संभावना रहती है. दोनों चीजों के बीच में कम से कम चार-पांच घंटे का गैप ज़रूर रखना चाहिए.

कोल्ड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक का सेवन भी आम खाने के फौरन बाद में या पहले नहीं करना चाहिए. इन दोनों चीजों का मेल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दोनों के बीच चार-पांच घंटे का अंतराल ज़रूर रखना चाहिए.

दही
कुछ लोग आम और दही को मिलाकर  तरह-तरह की डिश तैयार करते हैं. जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए. साथ ही आम खाते समय या इसको खाने से पहले या बाद में कुछ देर तक दही का सेवन नहीं करना चाहिए. ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

पानी
आम का सेवन करते समय और आम का सेवन करने के कुछ देर पहले या बाद में पानी पीने से बचना चाहिए. ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो कुछ भी खाते समय बीच-बीच में पानी पीते रहते हैं. वैसे तो ये आदत ठीक नहीं है लेकिन फल खाते समय या इसको खाने के कुछ देर पहले या बाद में पानी पीने से ज़रूर बचना चाहिए.

हरी मिर्च
कुछ लोग आम का सेवन खाना खाने के साथ करना पसंद करते हैं. ऐसे में वो बीच-बीच में हरी मिर्च का सेवन भी कर लेते हैं. ऐसा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *