नोएडा में  15 सब-इंस्पेक्टर समेत 31 पुलिसकर्मियों का तबादला 

 नोएडा 
नोएडा में 15 सब-इंस्पेक्टर समेत 31 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ट्रांसफर समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थलों पर तैनाती करने का आदेश दिया गया है।

सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को सेक्टर-19 चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार का तबादला थाना एक्सप्रेसवे में कर दिया गया है। कमला शंकर द्विवेदी को सेक्टर- 41 चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर संजय पूनिया का तबादला सदरपुर चौकी में कर दिया गया है। सेक्टर-60 पुलिस चौकी के इंचार्ज बलवीर सिंह को थाना सेक्टर-58 भेज दिया गया है। सब इंस्पेक्टर हरि सिंह का तबादला बतौर चौकी प्रभारी सेक्टर 60 किया गया है। संसार सिंह का तबादला थाना एक्सप्रेसवे में कर दिया गया है।

सब इंस्पेक्टर सनत कुमार को सेक्टर-51 का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।सीनियर सब इंस्पेक्टर पवन कुमार को थाना सेक्टर-39 भेज दिया गया है। इनके अलावा नोएडा जोन प्रथम में तैनात सब इंस्पेक्टर सरजेश कुमार को विशटाउन चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *