कोरोना के बाद अब बिहार में बढ़ने लगा ब्लैक फंगस का प्रकोप 

पटना 
बिहार में कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। महज नौ दिनों में इससे पीड़ितों की संख्या एक से बढ़कर 328 तक जा पहुंची है। राज्य का पहला मरीज पटना एम्स में सोमवार 17 मई को भर्ती हुआ था। औरंगाबाद का यह मरीज पूर्व में कोरोना संक्रमित था। दो दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद दो अन्य मरीजों की मौत रूबन अस्पताल में हुई। वहां अब तक 11 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। 

एम्स पटना में भी लगभग 20 और आईजीआईएमएस में भी 20 संक्रमितों का ऑपरेशन अब तक किया जा चुका है। यही नहीं आईजीआईएमएस के 100 बेड और एम्स के 50 बेड का ब्लैक फंगस वार्ड पूरी तरह से भर गया है। एम्स में कई मरीज कोविड वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं। 17 मई के बाद से एम्स और आईजीआईएमएस में लगातार मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। 21 मई को यह संख्या बढ़कर 101, 24 मई को 201 और 25 मई को 317 पर जा पहुंची। मरीजों की संख्या बढ़ती देख आईजीआईएमएस में 40 बेड के वार्ड को बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया गया। वहीं, पीएमसीएच में भी 50 बेड का फंगस वार्ड खुल गया। इसमें दो मरीज भर्ती भी हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *