अस्पताल में भर्ती मरीज पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

समस्तीपुर  
समस्तीपुर नगर थाना अंतर्गत आरपी मिश्रा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत एक मरीज की हत्या करने की नीयत से बुधवार सुबह बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें मरीज बाल-बाल बच गया।  इस संबंध में सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि एक नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। इसके साथ ही गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाने के वासुदेवपुर निवासी हीरा सिंह कुशवाहा उर्फ दीपक 23 मई को सड़क हादसे में जख्मी हुए थे। उन्हें परिजनों ने आरपी मिश्रा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा रखा है। बताया गया कि बुधवार सुबह पांच बजे के बाद चार बदमाश उक्त अस्पताल में पहुंचे और वार्ड में भर्ती हीरा सिंह पर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि है कि गोली चलाने आये बदमाशों की संख्या चार थी। सुबह रहने के कारण यह जानकारी नहीं मिली बदमाश कैसे आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *