विधायक आवास की महिला समेत जिले में 50 कोरोना पॉजिटिव निकले
भागलपुर
बुधवार को विधायक आवास की महिला समेत 50 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें से नौ लोग शहर क्षेत्र के तो 41 लोग ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। बुधवार को कोरोना के 199 संक्रमित ठीक हो गये। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25298 पर पहुंच गयी। इनमें से अब तक 259 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 24189 पर पहुंच गयी। बुधवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 850 पर पहुंच गयी है। जिले में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 95.61 प्रतिशत पर पहुंच गयी तो जिले में कोरोना संक्रमण की दर 0.94 प्रतिशत हो गयी। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि विधायक आवास की 55 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। वहीं भीखनपुर में 41 साल की महिला, मुंदीचक में 30 साल का युवक, छोटी खंजरपुर में 47 साल का अधेड़, हबीबपुर में 17 साल का किशोर, आदमपुर में 49 साल की महिला, मौर्यानगर कॉलोनी डॉटबॉट निवासी 36 साल का युवक, तिलकामांझी में 30 साल और बरारी में 57 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है।
