कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ यास
नई दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'यास आज ओडिशा के धामरा पोर्ट से टकरा गया है। इस दौरान 140 से 150 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए यहां 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। तटीय क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ' यास' का असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 8 राज्यों में भी होगा, इन राज्यों में भी आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है, फिलहाल तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।ओडिशा के धामरा में अब बहाली का काम जारी।गंभीर चक्रवाती तूफान यास अब कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब यास चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अगले तीन-चार घंटों में यह और कमजोर हो जाएगा।
भारतीय सेना ने पूर्वी मिदनापुर के तलगाचारी में जलभराव वाले इलाकों से स्थानीय लोगों को बचाया।ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर प्रदीप कुमार जीना ने कहा कि लैंड फैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई थी और 1 बजे तक चली है, अब तूफान नीलगिरी और मयूरभंज की ओर मुड़ गया है और इस वक्त बालासोर में हवा की गति कम हो गई है। तूफान ने बंगाल में काफी तबाही मचाई है।
