नकली इंजेक्शन कांड के आरोपी मोखा को आज कोर्ट में पेश किया

जबलपुर
 नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन  की खरीद फरोख्त में लिप्त सिटी अस्प्ताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा को बुधवार को पुलिस ने जिला कोर्ट  में पेश किया। इस दौरान भारी पुलिस बल के बीच सरबजीत सिंह मोखा को केंद्रीय जेल जबलपुर से जिला कोर्ट लाया गया,पुलिस ने कोर्ट के सामने आवेदन रखा है कि उन्हें पूछताछ के लिए सरबजीत सिंह मोखा का पुलिस रिमांड चाहिए।

अरबपति बिल्डर और सिटी अस्प्ताल के मालिक सरबजीत सिंह मोखा को करीब दो सप्ताह बाद आज बुधवार को  केंद्रीय जेल जबलपुर से जिला कोर्ट में पेश किया गया। जबलपुर पुलिस ने कोर्ट के सामने आवेदन प्रस्तुत किया है कि नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन मामले में पूछताछ के लिए सरबजीत सिंह मोखा को पुलिस रिमांड में सौपा जाए। अभी सरबजीत सिंह मोखा कोर्ट में है और सुनवाई चल रही है।

वहीं अपने पिता सरबजीत सिंह मोखा के साथ नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन  की खरीद फरोख्त में लिप्त हरकरण सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहाँ कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  अभी तक पूछताछ के दौरान हरकरण सिंह के पास से दो टूटे हुए मोबाइल के पुर्जे मिले है जिसे उसने पाटन की पहाड़ी में तोड़कर छिपा दिया था।  एसआइटी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अभी और कई तरह के खुलासे हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *