यूपी रोडवेज की बसों में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन 

 लखनऊ 
रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बसों में सुरक्षित यात्रा के लिए पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों सफर और सुरक्षित हो जाएगा। ये दोनों सिस्टम साधारण और एसी दोनों श्रेणियों की बसों में लगेंगे। पैनिक बटन से खासतौर से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी वहीं जीपीएस से हर वक्त बसों पर नजर भी रखी जा सकेगी। इसके लिए निर्भया फंड से 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। निर्भया फंड से रोडवेज की 11 हजार 750 बसों में पैनिक बटन और जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगेगा। इस संबंध में 28 मई को टेंडर जारी किए जाएंगे और 11 जून को टेंडर फाइल होंगे। टेंडर लेने वाली कंपनी अपना कमांड सेंटर बनाकर डायल 100 से जोड़कर इस सुविधा को संचालित करेंगी।

 रोडवेज के हर कर्मियों को वैक्सीन लगवाना जरूरी होगा। इसके लिए डिपो स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। मंगलवार को इस संबंध में एक पत्र एमडी ने सभी जिलाधिकारियों को भेजा है। जिसमें उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के संविदा व नियमित कर्मियों को वैक्सीन की खुराक देने के लिए कैंप लगाने की बात कहीं गई है। ताकि कोरोना महामारी के बीच फ्रंडलाइन वर्कर होने से वैक्सीन ही कर्मियों का सबसे सुरक्षित उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *