पश्चिम बंगाल से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच आवश्य करें: सीएम नीतीश 

पटना 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की प्रभावी जांच जारी रखें। गांवों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पायी जा रही है, वहां विशेष विशेष नजर रखें। गांवों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये हर जरूरी कदम उठायें। घर-घर सर्वे भी कराएं। 
मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है, लेकिन कोरोना जांच की संख्या और बढ़ाएं। इसमें तेजी लायें। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की दवा की उपलब्धता के साथ-साथ उसकी देख-रेख में कमी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। वहां से ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियों की जांच अवश्य करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुयी है, उन सभी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि अवश्य उपलब्ध करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *