नेशनल आॅनलाइन वेबिनार-देश भर के 300 लोगों ने जाना रायपुर का अतीत ,वर्तमान और भविष्य
रायपुर। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर रायपुर एसोसिएशन आॅफ रियलटर्स ने जूम पर 300 लोगों की उपस्थिति में एक पैनल चर्चा आयोजित की,जिसमें छत्तीसगढ़ के बिल्डर, एनएआर-इंडिया के विभिन्न एसोसिएशनों के रियल्टर्स और पूरे भारत के संभावित ग्राहक शामिल थे,वेबिनार में भाग लेते हुए सभी ने खुली चर्चा की। जिसमे छत्तीसगढ़ के संयुक्त मध्यप्रदेश के विभाजन के पश्चात आज तक हुए विकासशील परिवर्तन की क्रमबद्ध विकास की संपूर्ण जानकारी आॅनलाइन वेबिनार के माध्यम से दी गयी।
रायपुर एसोसिएशन आॅफ रियल्टर्स जो कि रियल एस्टेट के सेक्टर में काम करने वाले रियल्टर्स/ एजेंट की सर्वमान्य संस्था है और नेशनल एसोसिएशन आॅफ रिजल्ट इंडिया से प्रमाणित है के द्वारा रायपुर शहर की विकास गाथा अतीत से लेकर वर्तमान और भविष्य काल में होने वाले विकासशील परिवर्तन के सम्बंध में शानदार प्रस्तुति दी गयी। वेबीनार में राष्ट्रीय स्तर पर 300 से ज्यादा लोगो ने शिरकत की,जिसमें 15 से अधिक राज्यों के 35 से ज्यादा शहर के प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल एसोसिएशन आॅफ रियल्टर्स – इंडिया के विभिन्न एसोसिएशन और संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा रायपुर के लिए अपनी परिकल्पना और आगे की प्लानिंग की जानकारी दी गई।
भारतीय रियल एस्टेट बाजार के टियर 2 शहरों में जागरूकता और अवसर पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। पैनलिस्ट के रूप में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मृणाल गोलछा,हितेश ठाकुर,सचिव – इरवा (इंदौर), रविकांत,समिति सदस्य – सीआरईए बेंगलोर, विकास अग्रवाल रियल बजट (आरएआर अध्यक्ष)का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। वेबीनार को ग्लोबल वर्ल्ड के डायरेक्टर आशीष जैन (सचिव रायपुर एसोसिएशन आॅफ रियल्टर्स) के द्वारा संचालित किया गया।
रायपुर – अतीत ,वर्तमान और भविष्य। रायपुर के सभी क्षेत्रों को कैप्चर करने वाले वीडियो ने उपस्थित लोगों को रायपुर के बारे में जानने के लिए और भी उत्सुक कर दिया। रायपुर के संदर्भ में भारत में रियल एस्टेट का भविष्य पर पीपीटी, को पिछले 3-4 साल के सभी समाचार पत्रों की कटिंग एकत्र करने कड़ी मेहनत से बनाया गया था, अतीत में किए गए विकास के प्रत्येक समाचार, वर्तमान और भविष्य में आ रहा है, सभी को चौंका दिया। यकीन है कि इस सत्र के बाद भारत भर के रियल्टी और डेवलपर्स रायपुर को भविष्य के विस्तार के रूप में देखेंगे।
