भारत के इन 20 शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण 

नई दिल्ली
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक बुधवार यानी 26 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिखाई देगा। 26 मई (5 ज्येष्ठ, 1943 शक संवत) को चंद्रमा का पूर्ण ग्रहण होगा। भारत में चंद्रोदय के ठीक बाद, चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से भारत के उत्तरपूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय भागों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से थोड़े समय के लिए दिखाई देगी।

चंद्र ग्रहण: दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा और 6:23 बजे खत्म होगा समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोग चंद्र ग्रहण देखने से चूक सकते हैं क्योंकि चक्रवात यास के कारण आसमान में बादल छा सकते हैं। चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू होगा और शाम 6:23 बजे खत्म होगा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुताबिक चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में भी दिखाई देगा। भारत के इन 20 शहरों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के कम से कम 20 शहरों में 26 मई को आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। यहां उन शहरों की सूची दी गई है, जो दृश्यता की अवधि के साथ ग्रहण देख सकेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *