धमरा से सिर्फ 40 किमी दूर है चक्रवाती तूफान ‘यास’ 

नई दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'यास' ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा पोर्ट पर दस्तक दे सकता है।। इस दौरान ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए यहां 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। तटीय क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ' यास' का असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 8 राज्यों में भी होगा, इन राज्यों में भी आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है, फिलहाल तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पल-पल का लाइव अपडेट जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए। ओडिशा के धमरा से सिर्फ 40 किमी दूर है चक्रवाती तूफान 'यास', अलर्ट जारी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *