पाकिस्तान ने मिया खलीफा के TikTok अकाउंट को किया बैन, इमरान खान पर भड़की मिया खलीफा 

इस्लामाबाद
प्रसिद्द पॉर्न स्टार मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है, जिसके बाद मिया खलीफा पाकिस्तान की सरकार पर भड़क गई हैं और उसे तानाशाह करार दे रही हैं। पाकिस्तान कई बार टिकटॉक पर बैन लगा चुका है और बैन हटा चुका है, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को ही पाकिस्तान में बैन कर दिया है, वो भी बिना किसी पूर्व जानकारी दिए।

 इमरान को मिया खलीफा पसंद नहीं ! पाकिस्तान सरकार ने कंटेट सेंसरशिप के तहत पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार पर मिया खलीफा भड़क गई हैं और पाकिस्ताम सरकार को फासिस्ट बता रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बगैर कोई जानकारी दिए पाकिस्तान में मिया खलीफा के अकाउंट को बैन कर दिया गया है। मिया खलीफा को ये भी नहीं बताया गया कि उनके अकाउंट को बैन करने के पीछे क्या वजह है। पाकिस्तान के लोगों को पहले पता भी नहीं चला था कि मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट बैन हो चुका है, लेकिन धीरे धीरे लोगों ने नोटिस करना शुरू किया, कि मिया खलीफा के टिकटॉक वीडियो नहीं दिख रहे हैं। और फिर पता चला कि मिया खलीफा का अकाउंट बैन किया जा चुका है।

इमरान सरकार पर भड़की मिया खलीफा पाकिस्तान में टिकटॉक अकाउंट बैन होने के बाद मिया खलीफा ने इमरान खान सरकार को फासिस्ट करार दिया है और अपने ट्विटर पर लिखा है कि 'पाकिस्तानियों को मेरे टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आवाजा उठानी चाहिए। मैं अपने सभी पाकिस्तानी फैन्स के लिए अपने सभी टिकटॉक वीडियो को शुरू से अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करूंगी, जो फासीवादी ताकतों को जवाब देना चाहते हैं।' 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *