नायब तहसीलदार व पुलिस पर हमला करने वाले 7 गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़। शनिवार को नायब तहसीलदार अशोक सिंह सहित पुलिस जवानों पर हमला करने वाले 7 आरोपियों को थाना प्रभारी विवेक खलखो के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म काबूले जाने के बाद आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में लेकर जेल भेज दिया गया हैं।

लॉकडाउन अवधि में बिना काम बाहर घूमने पर फटकार लगाई गई थी, जिससे आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से बीच सड़क पर पत्थर रखा और नायब तहसीलदार अशोक सिंह की टीम पर हमला किया था। मामले में अगले दिन रविवार को जनकपुर थानांतर्गत ग्राम कंजिया निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ छोटू पिता ज्वाला प्रसाद सिंह (25), रामनारायण सिंह पिता पेंगलू (21), रामप्रताप सिंह उर्फ पिंटू पिता रामचंद सिंह (21), बृजभान सिंह उर्फ लाला पिता महावीर सिंह (23), अजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पिता सुरेश सिंह (22), दिनेश सिंह उर्फ लल्लू पिता उमेश सिंह (25) एवं रामभजन उर्फ नंदू सिंह पिता शिवचरण सिंह (21) को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *