चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी-धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली
  IMD भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि '25 मई को तूफान पाराद्वीप और सागर द्वीप को छू सकता है और यह 26 मई की शाम तक बंगाल-ओडिशा तट से गुजरते हुए बांग्लादेश की ओर रुख करेगा, इस दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है।' देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं चक्रवात को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि 'यास' के कारण लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी, साइक्लोन सिर्फ बिजली आपूर्ति ही प्रभावित कर सकता है लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों का इलाज इससे प्रभावित नहीं होगा। मालूम हो कि 'यास' को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडविया ने आज एक हाईलेवल मीटिंग भी की है, जिसमें तूफान से निपटने के तरीकों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *