एमएम फिश के कार्यालय से 30 लाख की चोरी
रायपुर। माना में स्थित एमएम फिश कंपनी के आॅफिस में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी में रखे कैश पेटी से 30 लाख रुपए को पार कर फरार हो गए। संचालक स्वप्र मंडल की रिपोर्ट पार माना पुलिस फारेंसिंक टीम की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई हैं।
माना पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि माना इलाके के एमएम फिश कंपनी के आॅफिस से 30 लाख रुपए नकद की चोरी हुई है। फिश कंपनी के संचालक स्वप्न मंडल ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। अज्ञात चोरों ने आॅफिस के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखें कैश पेटी से 30 लाख रुपए पार कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस, एफएसएल और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। कंपनी के संचालक स्वप्न मंडल से प्रारंभिक पूछताछ जारी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखें जा रहे हैं ताकि चोरों की जल्द से जल्द बता लगाया जा सकें।
