कम संक्रमित वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं: कलेक्टर

बालोद। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं बचाव हेतु ऐसे क्षेत्र जहॉ कोविड-19 के कम संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, वहॉ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएॅ। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की सर्विलेंस टीम संयुक्त रूप से कंटेनमेंट घोषित ग्रामों का भ्रमण कर वहॉ होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों द्वारा नियमों का पालन तथा मितानीनों के माध्यम से दी जा रही दवाई किट के वितरण की मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लक्ष्य के अनुरूप कोरोना सैम्पल लेने के निर्देश दिए। ताकि संक्रमित व्यक्तियों का शीघ्र उपचार किया जा सके। उन्होंने कोरोना वायरस के लक्षण वाले शतप्रतिशत व्यक्तियों को दवाईयों का किट का वितरण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *