यास चक्रवात के कारण 6 और रेलगाडियों का परिचालन थमा

रायपुर। यास चक्रवात तूफान की चेतावनी के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने अपने यहां गुजरने वाली लगभग 18 रेल गाडि?ों को रद्द करने के बाद अब 6 और गाडियों को आज रद्द कर दिया।

दक्षिण पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02221 पुणे-हावड़ा 24 मई को पुणे से रद्द रहेगी। 02222 हावड़ा-पुणे 27 मई को हावड़ा से,02818 पुणे-हावड़ा 24 मई को पुणे से, 02817 हावड़ा-पुणे 29 मई को हावड़ा से,02767 हजूर साहिब नांदेड़ -संतरागाछी 24 मई को हजूर साहिब नांदेड़ से और 02768 संतरागाछी- हजूर साहिब नांदेड़ 26 मई को संतरागाछी से रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *