एम्स के डायरेक्टर नागरकर ने किया मेडिकल सामग्री वितरण अभियान की शुरूआत
रायपुर। संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय लोगों की मदद से कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए इतने सामान जुटा लिए कि इन सामानों का वितरण उन तक किया जा सकें। रायपुर एम्स के डायरेक्टर डा. नितिन एम. नागरकर ने आज मेडिकल सामग्री वितरण अभियान की शुरूआत करते हुए गंतव्य स्थान के लिए गाडि?ों को रवाना किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. अजय बेहरा भी उपस्थित थे।
विधायक उपाध्याय ने कहा कि इस मौके पर उनकी उपस्थिति पूरे मानव समाज में यह संदेश पहुंचाना है कि भगवान के रूप में पीड़ितों के लिए ऐसे चिकित्सक उनके साथ खड़े हैं, पीड़ितों को संकट से डरने की जरूरत नहीं है। वे लगातार कोरोना काल के शुरूआती समय से ही लोगों की हर संभव मदद करते आ रहे हैं। जब तक इस संक्रमण का अंत नहीं हो जाता, तब तक लोगों के लिए समर्पित रहेंगे। विधायक उपाध्याय ने एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर की उपस्थिति में जरुरतमंदों के लिए 50 हजार मास्क के साथ-साथ अलग से 5000 एन-95 के मास्क, 5 हजार भाप की मशीन और 300 आॅक्सीमीटर को वितरित करने कांग्रेस कार्यकतार्ओं के माध्यम से उनके घरों में पहुंचाने निर्देशित किया।
विकास उपाध्याय ने आॅक्सीजन कंसंट्रेटर के 101 मशीनों को भी जरुरतमंदों के जरूरत के हिसाब से उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। जो ऐसे मरीजों पर उपयोगी साबित होता है जो अस्पताल में भर्ती होने के बाद ठीक होकर अपने घरों में आते हैं। इसके पूर्व भी 180 इन मशीनों को पीड़ितों के घर में लगवाया गया है।
शुभारंभ के मौके पर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नागरकर एवं डॉ. अजय बेहरा ने डिस्प्ले किए गए कोविड से संबंधित चीजों का फीता काटकर शुभारंभ किया। डॉ. नागरकर ने कहा कि विधायक विकास उपाध्याय की सेवा भावना तारीफ-ए-काबिल है, जो पूरे समय जरुरतमंदों को सहायता पहुंचाने लगे रहते हैं। हजारों की संख्या में मरीजों को एम्स में उचित इलाज करने लगातार सतत मेरे सम्पर्क में रहे। हमारे ओर से हर संभव मरीजों की जान को बचाने का प्रयास किया गया।
डॉ. नागरकर ने इस दौरान बताया कि ब्लैक फंगस से लेकर कोविड के भविष्य में क्या परिणाम होंगे। कोरोना के प्रकरण कम हुए हैं, परन्तु अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिस तरह से फेस-1 और फेस-2 से हम गुजर चुके हैं, ऐसे में जो अनुभव मिला है, निश्चित तौर पर भविष्य के किसी तीसरे फेस की संभावना से लड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की अपेक्षा प्रदेश में मेडिकल के संसाधन में बढ़ोतरी हुई है, जो किसी तरह की संक्रमण से लड?े सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज विधायक विकास उपाध्याय की ओर से जरुरतमंदों के लिए कोविड से संबंधित जिन चीजों को वितरित किया जा रहा है,निश्चित तौर पर यह आज की जरूरत है।
