31 मई तक बढ़ाया हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन, नियमों में दी गई थोड़ी ढील

चंडीगढ़
राजधानी दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने 24 मई को खत्म हो रही लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाकर 31 मई सुबह 5 बजे तक कर दिया है। हालांकि नई पाबंदियों में थोड़ी ढील जरूर दी गई है। हरियाणा सरकार ने शॉपिंग कांप्लेक्स और मॉल को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है जबकि कमर्शियल कॉम्पलेक्स में बनी दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोली जा सकेंगी, लेकिन यहां पर वैकल्पिक तरीका अपनाया जाएगा।

वैकल्पिक फॉर्मूले के साथ खुलेंगी दुकानें
आपको बता दें कि हरियाणा में चौथी बार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन की घोषणा सबसे पहले 3 मई को की गई थी। राज्य सरकार के नए आदेश में कहा गया है, "स्टैंड-अलोन दुकानों को दिन में खोलने की अनुमति होगी, लेकिन नाइट कर्फ्यू में ये दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे शुरू होता है और सुबह 5 बजे समाप्त होता है। इसके अलावा अन्य दुकानों को वैकल्पिक फॉर्मूले के साथ सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोला जा सकेगा।

हरियाणा में कोरोना की स्थिति
आपको बता दें कि हरियाणा में शनिवार को कोरोना के नए मामले 5021 दर्ज किए गए थे, जबकि 98 मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य के अंदर कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7,33,628 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक संक्रमण की वजह से 7,415 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *