भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर की आॅनलाइन वर्चुअल बैठक

रायपुर। जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला के अध्यक्षता में रायपुर स्काउट एवं गाइड की वर्चुअल बैठक हुई। कार्यक्रम का शुरूआत स्काउट गाइड प्रार्थना से हुई ततपश्चात जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला द्वारा जिला में कोविड काल मे किये गये कार्य एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवम छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त विनोद चन्द्राकर के निदेर्शानुसार जिला संघ के सदस्यों के द्वारा विकास खंड स्तर पर वेक्सिनेशन, मास्क वितरण ,जनजागरण अभियान में स्काऊट की सेवाएं दी जा रही है।

जिला संघ भारत स्काऊट गाइड रायपुर की उल्लेखनीय भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर समाचार में प्रकाशित किया जाना हमारे लिये गौरव की बात रही है। जिला संघ के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य अनवरत जारी हैं।  जिलाअध्यक्ष जी.स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड काल मे सावधानी पूर्वक अपना  कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।  जिला सचिव  मृत्युंजय शुक्ला द्वारा जिला में आयोजित कोविड-19 के बीच जिला में आयोजित कार्यक्रम के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।  जिला संगठन आयुक्त मनोज कुमार वर्मा द्वारा राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड राज्यपुरस्कर रोवर रेंजर एवं गोल्डन एरो आवेदन करने की जानकारी दिया गया। दीपक ध्रुवंशी विकासखण्ड सचिव अभनपुर के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित आॅनलाइन गतिविधियों जैसे  प्लास्टिक के उपयोग न करने का संकल्प ,कोरोना वायरस के बचाव, टीकाकरण के जागरूकता की जानकारी दिया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शाहिना परवीन, मुकेश बोरकर विकासखण्ड सचिव धरसीवां, रोहित वर्मा विकासखण्ड साचिव आरंग, लीना वर्मा संयुक्त साचिव, दुर्गा लहरी विकासखण्ड सचिव तिल्दा द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य का जानकारी दिया गया।  जिला संगठन आयुक्त गाइड अभिलाषा शुक्ला द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। अंत में कोविड कॉल में स्काउट गाइड परिवार से गायत्री साहू एवं लता साहू का आकस्मिक निधन पर  उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना कर आॅनलाइन बैठक का समापन किया गया। इस बैठक को तकनीकी रूप से सहयोग देने वाले  नमन साहू अध्यक्ष युवा समिति जिला संघ रायपुर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *