अयोध्या में परिवार के 5 लोगों की हत्या, संपत्ति विवाद रहा कारण

अयोध्या

अयोध्या में एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारा फरार है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या की गई है। आरोपी का नाम पवन बताया जा रहा है। वह फरार है।

बताया गया है कि 10 साल से नीचे हैं तीनों बच्चों की उम्र। 2 पुत्र व एक पुत्री की हत्या हुई है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की आशंका। थाना इनायतनगर के खानपुर मजरे बरिया निसारु की घटना बताई जा रही है। आला अधिकारी घटनास्थल पर जा पहुंचे हैं।

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर भांजे ने अपने मामा राकेश कहार, मामी ज्योति और उनके तीन पुत्रों जिनकी उम्र 4, 6 व 8 वर्ष है, को आधी रात 12:30 बजे के करीब धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है।

दोनों परिवार आसपास रहते थे। हत्या की वजह नवासे पर मिली संपत्ति को लेकर विवाद था। मौके पर डीएम अनुज कुमार झा भी पहुंच चुके हैं। एक साथ ही 5 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *