आपदा प्रबंधन विभाग की महिला कर्मी ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश

दरभंगा  
बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला स्थित ब्रह्म स्थान के पास शनिवार की संध्या एक 29 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन विभाग में प्रोग्रामर का काम करती थी। उसका नाम कुमारी विशाखा उर्फ निधि बताया जाता है। वह पटना के कदमकुआं के सब्जीबाग निवासी सुरेश कुमार की पुत्री थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाखा प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को भी ड्यूटी कर घर लौटी थी। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाखा प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को भी ड्यूटी कर घर लौटी थी। वह किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर अकेली रहती थी। उसके बाद उसकी मां विशाखा के मोबाइल पर लगातार फोन कर रही थी, परंतु विशाखा फोन नहीं उठा रही थी। इसी पर विशाखा की मां को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। मां ने उसके सहकर्मी को फोन कर सूचना दी कि विशाखा फोन नहीं उठा रही है। उसे जाकर देख लीजिए। जब उसकी सहकर्मी विशाखा के किराए के मकान पर पहुंची तो देखकर स्तब्ध रह गई। विशाखा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *