दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा गया मादा तेंदुआ

धमतरी।  नगरी ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम मुकुंदपुर सड़क पारा के पास स्थित जंगल में पिछले कुछ दिनों से एक मादा तेंदुआ दहशत फैला हुआ था और 15 मई को उसने आठ साल के बच्चे पर हमला कर उसे मार दिया हैं। इसके बाद वन विभाग ने उसे पकड?े के लिए जद्दोजहद में जुटी हुई थी और दो दिन पहले ही उसने पकड?े के लिए तीन पिजड़ा लगाया था जिसमें आज सुबह वह फंस गया और आखिरकार गांव व वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। तेंदुआ को सीतानदी अभ्यारण्य के जंगल में छोड़ दिया गया

नगरी ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम मुकुंदपुर सड़क पारा के पास स्थित जंगल में पिछले कुछ दिनों से एक मादा तेंदुआ ने दहशत फैला रखी थी। तेंदुआ ने गांव के आठ साल के बालक पर 15 मई को हमला कर मार दिया था। दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड?े की मांग की थी। डीएफओ संतोविशा समाजदार ने बताया कि इस तेंदुआ को पकड?े दो दिनों से वन विभाग की टीम ने तीन पिंजड़ा जंगल में लगाया था। पहले दिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। दूसरे दिन 22 मई को सुबह तेंदुआ पिजड़ा में कैद हो गया और दहाड़ रहा था। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। इधर, तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर मुकुंदपुर समेत आसपास के ग्रामीणों को मिलते ही लोग उसे देखने भी पहुंचे। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

डीएफओ संतोविशा समाजदर ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुआ को सीतानदी अभ्यारण क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया। तेंदुआ सुरक्षित जंगल की ओर भागा। जानकारी के अनुसार मृत बच्चे के शरीर पर मादा तेंदुआ के पंजे का निशान था और जो पकड़ा गया तेंदुआ है, वह भी मादा तेंदुआ ही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी तेंदुआ ने बच्चे को मारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *