शिल्पा शेट्टी के घर को किया गया सैनिटाइज 

 मुंबई 
शिल्पा शेट्टी के परिवार के सदस्यों ने कोरोना को मात दे दी है। उनके पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चों वियान और समीशा सहित अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उनके परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल की घड़ी थी। शिल्पा शेट्टी समय-समय पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को हेल्थ अपडेट देती थीं। अब उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उनके घर को सैनिटाइज किया जा रहा है।  शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की जा रही है। वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं जो कि घर को सैनिटाइज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *