क्या नेहा पेंडसे ने छोड़ा ‘भाबी जी घर पर हैं’? शो में नहीं दिखने पर उठे सवाल तो दिया ये जवाब

 मुंबई 
‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी के मशहूर शो में से एक है। सौम्या टंडन के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह नेहा पेंडसे ने ली है। पिछले कुछ एपिसोड से नेहा दिख नहीं रही हैं जिसके बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब नेहा ने इन अफवाहों को विराम देते हुए खुद इसकी सच्चाई बताई है।

सूरत में शो की टीम:दरअसल मुंबई में लॉकडाउन लगने के बाद ‘भाबी जी घर पर हैं’ की शूटिंग सूरत में हो रही है। पूरे कास्ट और क्रू के सदस्यों के लिए एक होटल में बायो बबल बनाया गया है जहां वो रहेंगे। नेहा ने बताया कि कई एपिसोड में उन्हें ना देखकर प्रशंसकों से लेकर उनके जानने वालों ने मैसेज किया। उन सभी के लिए उन्होंने कहा कि वो जल्द ही वापस लौटैंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *