पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ा इजाफा, मध्य प्रदेश में पेट्रोल 103.49 प्रति लीटर

नई दिल्ली
आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा हुआ है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हो गया है। पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 15-17 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के भाव में 25-29 पैसे प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हुई है। मालूम हो कि शुक्रवार को डीजल की कीमत 29 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 19 पैसे बढ़ी थी। गौरतलब है कि तेल के दामों में इजाफा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से हो रहा है।
 
मई में अब तक 12 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 12 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.24 रुपये और डीजल 2.94 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
 
हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चल रही हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 103.80 रुपये प्रति लीटर, जैसलमेर में पेट्रोल 100.97 रुपये प्रति लीटर , मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 103.49 प्रति लीटर , नगराबांध में 103.31 रुपये प्रति लीटर, रीवा में 103.13 रुपये प्रति लीटर और इंदौर में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *