फूड पार्क के लिये चयनित भूमि का अवलोकन किया कलेक्टर ने
नारायणपुर। शासन द्वारा फूड पार्क के लिये आरक्षित भूमि का कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू पुलिस कप्तान मोहित गर्ग ने शनिवार को अवलोकन किया। इनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पोषण लाल चंद्राकर भी थे।
अधिकारियो ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का बारीकी से अवलोकन किया और तैयार किये गये नक्शों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र को आबंटित की गयी भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर तहसीलदार नारायणपुर सुनील सोनपिपरे, उद्योग एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
