युकांईयों ने लिया राजीव गांधी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प

रायपुर।  पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर शहर जिला युवक कांग्रेस के नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिमा के समक्ष संकल्प लिया कि उनके बताये पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति को सेवा के रूप में लेंगे। 21 वीं सदी के खुशहाल भारत का जो सपना उन्होने देखा था उसे सम्मानित सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा करने का प्रयास राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रति राजीव गांधी जी का अगाध स्नेह रहा। जब भी वे उड़ीसा प्रवास पर जाते छत्तीसगढ़ होकर ही जाते थे। राजधानी के राजीव गांधी चौक में युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वपनिल मिश्रा और युवा कांग्रेस नेता विपुल चौबे के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके आधुनिक भारत व देश को विश्व मानचित्र में प्रथम पंक्ति पर लाने की परिकल्पना व योगदान का स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अभिजित तिवारी व आशीष चंद्राकर  ने युवाओं को राजीवगांधी जी  के विचारों व पद चिन्हों पर  अडिग रह कर कार्य करते रहने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर युवक कांग्रेस नेता मयंक पांडे,निमित्त यदु,हीफजुल रहीम,विकास यदु,हर्षित कश्यप,मेहुल नायडू,यश मिश्रा,राज तिवारी,रमित मिश्रा,अतुल मिश्रा,आर्यन जैन,शिवा व अन्य युवक कांग्रेस सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *