आइआरसीटीसी अब ट्रेनों में खाली बर्थ की सूचना मोबाइल पर देगा

भोपाल
 अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ट्रेनों में खाली बर्थ से लेकर हर तरह की नई सूचनाएं यात्रियों को मोबाइल पर देगा। आइआरसीटीसी ने इसके लिए पुश नोटिफिकेशन सुविधा को नए सिरे से अपडेट किया है। यह विकल्प यात्रियों को जल्द और जरूरी सूचना देने के लिए होगा। अभी यात्री रेलवे की वेबसाइट पर जाकर नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की मदद से ट्रेनों में बर्थ की स्थिति देखते हैं। इसके अलावा रेलवे व आइआरसीटीसी के मोबाइल एप भी है। लोकल एप भी इस काम में यात्रियों के काम आ रहे हैं। इन सबके बीच आइआरसीटीसी ने तय किया है कि यात्रियों को तुरंत सूचना दी जाएगी। इसके लिए आइआरसीटीसी ने मोबाइल तकनीक संगठन मेसर्स मोमैजिक टेक्नोलॉजी से करार किया है।

ऐसे ले सकेंगे पुश नोटिफिकेशन सुविधा का लाभ

इस सुविधा का लाभ आसानी से लिया जा सकता है, इसके लिए आइआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर खुद का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *