कोरोना कंट्रोल के बाद ढील देना भी चुनौती से कम नहीं
कटनी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन द्वारा किये जारहे कार्यों की समीक्षा शुक्रवार को जिले के लिये कोविड के प्रभारी बनाये गये प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने की। जिलास्तरीय क्राईसिस मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री सिंह ने जिले में कम हो रही कोरोना की पॉजीटिविटी रेट पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि अब हमें शेष बचे प्रकरणों के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करना होगा। शासन-प्रशासन एक स्वर सेइस कार्य में जुटें। जहां पॉजीटिवकेस आयें, वहां कंटेनमेन्ट जोन बनाकर उन्हें वहीं कंट्रोल करें,ताकि संक्रमण का फैलाव ना हो।श्री सिंह ने कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर भीविशेष फोकस करने के निर्देश प्रशासन को दिये। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल,विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा उपस्थित रहे।बैठक में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी अगली चुनौती कोरोनाकμर्यू दी जाने वाली ढ़ील को लेकर है। जिला प्रशासन की टीम वैज्ञानिक तरीके से इस दिशा में प्लानिंग बनायें। हम अभी प्लानआउट करें। व्यवस्था तय करें कि किस अनुक्रम में कोरोना कμर्यू में ढील दी जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के लिये पृथक से कार्य योजना बनाने और उसके क्रियान्वयन कराने के निर्देश कोविड प्रभारी मंत्री ने दिये।जिले में शेष बचे कोरोना के केसेस पर विशेष ध्यान देते हुये कार्य करने की बात मंत्री श्री सिंह ने कही। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जिला पंचायत की टीम के साथ इसकी प्लानिंग करें। बचे केसेस पर कैसे नियंत्रण करें, इसदिशा में काम हो।
