उज्जैन पहुंचने से पहले कमलनाथ ने सीएम को लिखे तीन पत्र

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आज तीन पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे। किसान को उपार्जन केंद्रों पर आ रही समस्या को लेकर एक पत्र लिखा है, जबकि दूसरा पत्र उन्होंने ब्लैक फंगस की दवाएं उपलब्ध कराने और तीसरा पत्र उन्होंने कोरोना संक्रमण से जिनका निधन हुआ उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए दिए जाने के लिए लिखा है। पत्र लिखने के बाद कमलनाथ उज्जैन रवाना हुए।

कमलनाथ ने किसानों की समस्याओं के संबंध में लिखा कि नियम तिथि के अंतर उपार्जन केंद्रों पर खरीदी नहीं होने से हाल ही में बारिश होने से कई स्थानों पर अनाज भीग गया है। कई जगहों पर गेहूं को हल्का बताकर खरीदने से मना किया जा रहा है। वारदाना नहीं होने से भी किसानों को परेशानी हो रही है। भुगतान भी 15 दिन के भीतर नहीं हो रहा है। इन समस्याओं के निराकरण की उन्होंने सीएम से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *