बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। वे 7 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें 9 मई को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें हाई फ्लो आॅक्सीजन में रखा गया था और गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।