कलेक्टर ने किया सीईओ व बीएमओ को निलंबित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मिली ड्यूटी को ठीक से नहीं करने के कारण कलेक्टर नम्रता गांधी ने मरवाही के सीईओ नारद मांझी और बीएमओ डॉ. सेवा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच कर दिया गया हैं।
मरवाही जनपद पंचायत सीईओ नारद मांझी और बीएमओ डॉ. सेवा सिंह के खिलाफ कोरोना संक्रमण के दौरान कार्य में लापरवाही की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने दोनों अफसरों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रतिवेदन दिया था। इस पर कलेक्टर ने दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनकी जगह मरवाही सीईओ के पद पर महेश चंद्रा और बीएमओ के पद पर डॉ. हर्षवर्धन मेहर को पदस्थ किया गया है। वहीं निलंबित दोनों अफसरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *