भ्रष्‍टाचार केस में बीजेपी MP अर्जुन सिंह को बंगाल CID ने भेजा नोटिस

कोलकाता
नारदा स्टिंग मामले के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक जंग ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पश्चिम बंगाल में सीआईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को नोटिस भेजा है। सीआईडी ने अपनी नोटिस में अर्जुन सिंह को 25 मई को कोलकाता में उनके सामने पेश होने को कहा है। इससे पहले पुलिस ने पिछले साल अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा स्थित आवास पर छापा मारा था। पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को नोटिस जारी किया है। 

उन्हें 25 मई को कोलकाता में उसके समक्ष पेश होने आदेश दिए हैं। सीआईडी के आदेश के बाद भाजपा नेता सिंह की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि वो सीआईडी के सामने पेश होने के संबंध में अपने वकील से सलाह लेंगे। अर्जुन सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस उनके खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। सिंह तृणमूल कांग्रेस के चार बार विधायक रह चुके हैं। अर्जुन सिंह 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और बैरकपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *