भारतीय सशस्त्र बलों ने कोविड वैक्सीन और सख्त प्रोटोकॉल की बदौलत कोरोना की दूसरी लहर को किया काबू

नई दिल्ली

कोरोना वायरस की दूसरी घातक लहर ने ना सिर्फ देश की आम और खास जनता को अपनी चपेट में लिया बल्कि बड़ी संख्या में हमारे सुरक्षाबल भी महामारी की चपेट में आए हैं। देश की सुरक्षा के बीच भारतीय सशस्त्र बल इस अदृश्य वायरस से भी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। हालांकि इस जंग में अब हमारे जवानों की जीत हो रही है। कोविड वैक्सीन और सख्त नियमों के चलते भारतीय सशस्त्र बलों ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर को काफी हद तक काबू कर लिया है।

 
दिप्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से अब तक लगभग 17 लाख सशस्त्र बलों में से करीब 52,000 कर्मी कोरोना की चपेट में आए वहीं, 140 जवानों ने अपनी जिंदगी खो दी। यह भी देखा गया है कि जहां देश की ज्यादातर आबादी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुई है वहीं, सशस्त्र बल काफी हद तक सुरक्षित रहे हैं। लगभग 90 प्रतिशत वैक्सीन की डबल डोज के साथ और सेना, नौसेना, वायु सेना द्वारा लागू किए गए सख्त प्रोटोकॉल के चलते यह संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *