इंजमाम ने कहा- भारत ने 50 लड़के टीम इंडिया के लिए तैयार कर दिए 

नई दिल्ली
पूर्व पाकिस्तान कप्तान इंजमाम उल हक का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ में 90 और 2000 के दशक की महान ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी पछाड़ देती है। इंजमाम इस बात से हैरान हैं कि भारत के पास इतने सारे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी एक साथ कैसे आते जा रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए एक वीडियो में इंजमाम ने कहा, "यह बड़ा दिलचस्प विचार है कि एक और भारतीय टीम भी बना दी जाए, जो आज भारत करने की कोशिश कर रहा है वह ऑस्ट्रेलिया ने यह सालों पहले किया था, लेकिन वे इतने सफल नहीं रहे थे। आज भारत ऐसा करने की स्थिति में है। पहली बार मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है कि एक देश दो क्रिकेट टीमों को खिलाए। एक देश में एक टीम, दूसरे देश में उसी समय दूसरी टीम। 

 सौरव गांगुली, धोनी, विराट कोहलीः तीनों दिग्गजों के कप्तानी रिकॉर्ड की तुलना, कौन है बेस्ट कैप्टन निश्चित तौर पर इंजमाम का यह विचार बड़ा ही दिलचस्प है। इंजामाम ऑस्ट्रेलिया की स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग की कमान वाली टीम को याद करते हुए कहते हैं कि उस समय ऑस्ट्रेलिया ने ए और बी टीम खड़ी कर दी थी लेकिन उसको खेलने की परमिशन नहीं मिल पाई थी। भारत आज वो कर रहा है जो ऑस्ट्रेलिया अपने चरम पर पहुंचने के बाद भी नहीं कर पाया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *