दिल्ली के ESI अस्पताल में लगी आग

दिल्ली
राजधानी में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना को लेकर हालात पटरी पर आ ही रहे थे कि गुरुवार दोपहर पंजाबी बाग में स्थित ESI अस्पताल में आग लग गई। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास की इमारतों को भी खाली करवाया जा रहा है, ताकी नुकसान को कम किया सके। फिलहाल अभी तक किसी को भी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। 

जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से धुंआ उठता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत आपातकालीन नंबरों पर सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों के साथ रेस्क्यू टीम वहां पर पहुंची। फिलहाल सभी मरीजों को सुरक्षित अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आग पर काबू पर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को रेक्स्यू करने की थी। अब वो घटना की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *