दाह संस्कार के 15 हजार लेने वाला गिरफ्तार

 वाराणसी 

हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार में मनमाना वसूली के मामले में पुलिस ने पहली बार गिरफ्तारी की है। भेलूपुर पुलिस ने पितांबरपुरा निवासी सिकंदर चौधरी को घाट के निकट ही दाह संस्कार की सामग्री की दुकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिर्जापुर के कछवां के गोलवा जमुआ निवासी राहुल दुबे के पिता सुरेशचंद्र कोरोना से संक्रमित थे। महामारी से लड़ते हुए उनकी मौत हो गई। मंगलवार को बेटा राहुल व परिजन शव लेकर घाट पर पहुंचे। वहां पहले से लकड़ी से अंत्येष्टि के लिए सात हजार रुपये दर निर्धारित है। हालांकि सिकंदर चौधरी ने 15 हजार रुपये से कम में अंत्येष्टि करने से मना कर दिया। किसी तरह अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद राहुल दुबे ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि चौधरी ने जान से मारने की धमकी भी दी। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि बुधवार को घाट के पास से उसकी पहचान होने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
 
आरोपित सिकंदर पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही महामारी रोकथाम अधिनियम में उसका चालान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *