45+ को पंजीकरण जरूरी नहीं, आधार ले जाकर वैक्सीन लगवाएं
मेरठ
मेरठ में 45 प्लस के लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। आधार कार्ड के साथ ये लोग किसी भी केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में 45 प्लस के लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। मेरठ में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ते ही केंद्रों में वृद्धि होगी।
डीएम के.बालाजी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में अभी 45 प्लस का वैक्सीनेशन बेहद कम है जिसे बढ़ाने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि 45 प्लस के लोग हाई रिस्क श्रेणी में हैं, ऐसे में ये लोग वैक्सीनेशन कराएं। डीएम के अनुसार इस उम्र के लोग किसी भी केंद्र पर जाकर अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग में अभी वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर 5900 का स्लॉट मिल रहा है। जैसे ही वैक्सीन की उपलब्धता बढेगी, स्लॉट और सेंटर दोनों में बढ़ोतरी की जाएगी।
