52 हजार के 100 पाइपर्स अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

रायपुर। मुखबिरी से मिली सूचना के आधार पर सरस्वती नगर पुलिस ने कोटा इलाके से 28 बोतल 100 पाइपर्स अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर तमेश सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब की कीमत 52 हजार रुपये बताई गई हैं।

सरस्वती नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिरों से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति कोटा के पास खड़े होकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और वहां पर सार्दे वर्दी में भेजा और युवक से शराब का सौदा होने के बाद जैसे ही युवक ने शराब की बातले निकली उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तमेश सिंह ठाकुर बताया और शराब बिक्री के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 28 बोतल 100 पाइपर्स अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया जिसकी कीमत लगभग 52 हजार रुपये बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *