बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से 24 घंटे करेगा कार्य, अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुंद। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने अगले माह मानसून के आने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखकर महासमुंद जिले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है। मानसून 2021 में बाढ़ की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण के लिए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 1 जून 2021 से की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07723-223305 (कार्यालय) तथा फैक्स नम्बर 07723-223302 है। नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 99936-81890 एवं भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक अधीक्षक श्री आदित्य कुंजाम को सहायक नोडल/प्रभारी अधिकारी बाढ़-आपदा नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 99815-84877 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वषार्काल के प्रारंभ से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगी। तत्कालीन व्यवस्था के तहत् तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।

जिसमें आगामी 1 जून 2021 से 15 अगस्त 2021 तक प्रात:  6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के सहायक वर्ग-3 श्री उत्तम कुमार नेताम, लिंक कर्मचारी जिला आबकारी के वर्ग-2 श्री गुलाब खेश तथा आदिवासी विभाग के भृत्य श्री रामशरण यादव एवं जिला आबकारी कार्यालय के भृत्य श्री प्रशांत नायक की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड के सहायक ग्रेड-3 श्री लोकेश कुमार दत्ता, लिंक कर्मचारी जिला शिक्षा कार्यालय के वर्ग-3 श्री दशरथ देवांगन तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री हैरिसन गार्डिया एवं सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय के भृत्य श्री गोविन्द सिंह पैकरा शामिल हैं। इसके अलावा रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक उद्यानिकी विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री कृपाशंकर गिलहरे, राज्य कर कार्यालय के सहायक वर्ग-3 श्री बसु कुमार हरबंश तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री त्रिलोक कुमार मरकाम एवं राज्य सहकारी विपणन संघ के भृत्य श्री नारायण प्रसाद चैधरी की ड्यूटी लगाई गई हैं।

इसके अलावा माह 16 अगस्त 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला आबकारी कार्यालय के वर्ग-02 श्री गुलाब खेश, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कार्यालय के वर्ग-3 श्री उत्तम कुमार नेताम तथा जिला आबकारी कार्यालय के भृत्य श्री प्रशांत नायक एवं आदिवासी विभाग के भृत्य श्री रामशरण यादव की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक वर्ग-3 श्री दशरथ देवांगन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सहायक ग्रेड-3 श्री लोकेश कुमार दत्ता तथा सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय के भृत्य श्री गोविन्द सिंह पैकरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री हैरिसन गार्डिया की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक सहायक राज्य कर कार्यालय के सहायक वर्ग-3 श्री बसु कुमार हरबंश एवं सहायक संचालक उद्यान के सहायक ग्रेड-3 श्री कृपाशंकर गिलहरे तथा राज्य सहकारी विपणन संघ के भृत्य श्री नारायण प्रसाद चैधरी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री त्रिलोक कुमार मरकाम की ड्यूटी लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *