बलात्कार के मामले में टीटी गिरफ्तार
दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में महिला की शिकायत पर रेलवे में कार्यरत टीटी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाड पर जेल दिया गया हैं। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 13 मई को प्रार्थियां ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राहुल राजपूत के घर में वह पूर्व में वर्ष 2019 में घर का कामकाज करती थी। वर्ष 2020 में काम छुड़ा दिया था लेकिन बाद में फिर काम पर रख लिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का दैहिक शोषण किया। इस पर प्रार्थियां ने पुलिस थाने पहुंचकर अपराध दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/2021 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मंगलवार को आरोपी राहुल कुमार राजपूत उम्र 30 वर्ष से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
