वेदांता अपने कारोबारी साझेदारों के कर्मचारियों का भी कराया कोविड कवच टर्म इंश्योरेंस

कोरबा। वेदांता एल्युमीनियम एंड पावर बिजनेस ने अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के मौके पर ओडिशा के झारसुगुड़ा व लांजीगढ़ में अपने संयंत्रों और छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाल्को के संयंत्र में अपने कारोबारी साझेदारों के कर्मचारियों के लिए भी कोविड कवच टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी का एलान किया है। वेदांता लिमिटेड के सीईओ-एल्युमीनियम एंड पावर और एमडी – कॉमर्शियल श्री अजय कपूर ने एक वीडियो मैसेज के जरिये सभी स्टाफ के लिए पॉलिसी के विस्तार का एलान किया। पिछले साल कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए टर्म लाइफ इंश्योरेंस को विस्तार देने का एलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *